लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक की अदालत ने पत्रकार और उसके पिता को राजद्रोह के आरोप से बरी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 15:19 IST

Open in App

मंगलुरु, 22 अक्टूबर कर्नाटक की अदालत ने पत्रकार विट्टला मेलेकुडिया और उनके पिता को माओवादियों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तारी के नौ साल के बाद आरोपों से बरी कर दिया है।

यहां के तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीबी जकाती ने बृहस्पतिवार को विट्टला और उनके पिता लिंगप्पा मेलेकुडिया को राजद्रोह के आरोप से बरी किया।

यह मार्च 2012 का मामला था जब नक्सल विरोधी बल ने दक्षिण कन्नड जिले के कुटलुर में आदिवासी कार्यकर्ता के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की थी और कुछ नक्सली साहित्य और भगत सिंह पर लिखी किताब अन्य सामग्री के साथ बरामद की थी।

पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई के बाद पिता-पुत्र के साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और 124 ए एवं गैरकानूनी गतिविधि निषेध अधिनियम (यूएपीए) की धारा-19 और 20 के तहत अन्य लोगों के साथ प्राथमिकी दर्ज की थी जो अब भी फारार हैं। पिता-पुत्र की मामले में गिरफ्तारी हुई और जमानत पर रिहा होने से पहले उन्होंने तीन महीने जेल में बिताए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी के चरित्र पर शक, झगड़ा कर मायके गई, वापस लौटने का दबाव बनाने के लिए 9 साल की बेटी की गला घोंटकर पति ने मार डाला

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

क्राइम अलर्टखेत में खेल रही थीं 6-8 साल की 2 मासूम बहन, चॉकलेट का लालच देकर चालक सर्वेश ने ऑटो में बैठाया और बड़ी बहन से किया हैवानियत, फ्लाईओवर से कूदा, दोनों पैर की हड्डियां टूटी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज मेष, वृषभ और मिथुन समेत 6 राशिवालों को आर्थिक लाभ होने के संकेत

पूजा पाठPanchang 21 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

भारतभारत जल्द ही मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण