कर्नाटक: कांग्रेस के एमबी पाटिल ने शख्स को जड़ा थप्पड़, भाजपा ने वीडियो शेयर कर बताया कांग्रेस की 'गुंडागर्दी'

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2023 19:02 IST2023-04-23T18:56:17+5:302023-04-23T19:02:14+5:30

भाजपा ने इसे 'गुंडागर्दी' बताते हुए कांग्रेस की आलोचना की और आरोप लगाया कि युवक को अपनी शिकायतें साझा करने के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

Karnataka: Congress’s MB Patil slaps man, BJP says 'youth beaten up for sharing grievances' | कर्नाटक: कांग्रेस के एमबी पाटिल ने शख्स को जड़ा थप्पड़, भाजपा ने वीडियो शेयर कर बताया कांग्रेस की 'गुंडागर्दी'

कर्नाटक: कांग्रेस के एमबी पाटिल ने शख्स को जड़ा थप्पड़, भाजपा ने वीडियो शेयर कर बताया कांग्रेस की 'गुंडागर्दी'

Highlightsवीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने इसे 'गुंडागर्दी' बताते हुए कांग्रेस की आलोचना कीकहा- युवक को अपनी शिकायतें साझा करने के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गयाकर्नाटक भाजपा ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "गुंडागर्दी कांग्रेस के डीएनए में है

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को एक कथित वीडियो साझा किया है, जिसमें कांग्रेस नेता एमबी पाटिल को कर्नाटक में एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाया गया है। भाजपा ने इसे 'गुंडागर्दी' बताते हुए कांग्रेस की आलोचना की और आरोप लगाया कि युवक को अपनी शिकायतें साझा करने के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

कर्नाटक भाजपा ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "गुंडागर्दी कांग्रेस के डीएनए में है। अभिमानी कर्नाटक कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल अपनी शिकायतों को साझा करने के लिए एक युवक पर शारीरिक हमला करता है। शिकायतों को साझा करने के लिए पीटा जाना ही एकमात्र गारंटी है।" 

सूत्रों के अनुसार, एमबी पाटिल ने कठिन सवाल पूछने के लिए उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। युवक ने कथित तौर पर पाटिल से पूछा था कि उसने अपने गांव के लिए क्या विकास कार्य किए हैं। सूत्रों ने कहा कि इस पर बहस छिड़ गई और पाटिल ने उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेता एमबी पाटिल शनिवार रात आगामी कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे, जब यह घटना हुई, वह व्यक्ति एमबी पाटिल के बाबलेश्वर निर्वाचन क्षेत्र से था। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने दावा किया कि युवक ने मंच पर एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया था।

Web Title: Karnataka: Congress’s MB Patil slaps man, BJP says 'youth beaten up for sharing grievances'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे