लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बजट पेश होते समय कांग्रेस का बर्हिगमन

By भाषा | Updated: March 8, 2021 14:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ मार्च कनार्टक विधानसभा में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के 2021-2022 के लिए बजट पेश करते समय विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को सदन से यह कहते हुए बर्हिगमन किया कि राज्य में भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ इस सरकार ने कई पाप किए हैं और उसे सत्ता में रहने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है। इसलिए हमने बजट पेश किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री (जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैं) और खनन एवं भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश निरानी बेंगलुरु के देवनहल्ली में कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) की जमीन वापस लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों के बनाने से जुड़े एक अपराधिक मामले में जमानत पर हैं।

सदन में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली पर ‘सेक्स-फॉर-जॉब’ के आरोप लगने के बाद छह अन्य मंत्रियों ने मीडिया के खिलाफ निर्देश जारी करने या मीडिया में किसी भी अपमानजनक सामग्री के प्रकाशन को रोकने के लिए दीवानी अदालत का रुख किया था।

रमेश जारकीहोली को बाद में इस्तीफा देना पड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ रमेश जारकीहोली की विवादित वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद शिवराम हेब्बर, एम बी पाटिल, डॉ. सुधाकर सहित यह छह मंत्री डरे हुए हैं। उनका डर क्या है? डर के पीछे का क्या कोई कारण है?’’

नेता के अनुसार ऐसे कई मंत्री हैं, जिनकी आपत्तिजनक सीडी बनाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों का इस मामले में अदालत का रुख करना प्रेस की आजादी पर खतरा है।

सिद्धारमैया ने सरकार पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का भी आरोप लगाया।

साथ ही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘‘अनैतिक’’ सरकार का बजट नहीं सुनेगी और काले बिल्ले पहनकर सदस्य इसका विरोध करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?