कर्नाटक कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में राज्यपाल के प्रस्तावित संबोधन को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 12:22 IST2021-04-20T12:22:27+5:302021-04-20T12:22:27+5:30

Karnataka Congress targets government over proposed Governor's address in all-party meeting | कर्नाटक कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में राज्यपाल के प्रस्तावित संबोधन को लेकर सरकार पर निशाना साधा

कर्नाटक कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में राज्यपाल के प्रस्तावित संबोधन को लेकर सरकार पर निशाना साधा

बेंगलुरू, 20 अप्रैल कांग्रेस ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से कोविड के मुद्दे पर हो रही सर्वदलीय बैठक को संबोधित करने के लिए आग्रह किए जाने को लेकर मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

इस सर्वदलीय बैठक के कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट कर सवाल किया, ‘‘राज्यपाल को सर्वदलीय बैठक को संबोधित करने के लिए बुलाया जाना किस बात का संकेत है? क्या राज्य में निर्वाचित सरकार नहीं है? क्या सरकार अक्षम है या फिर यह ‘बीएस येदियुरप्पा मुक्त भाजपा’ का हिस्सा है।’’

कांग्रेस ने यह भी कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि क्या वह विपक्ष का सामना नहीं कर सकती या फिर वह मौजदा चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं है।

उसने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन की रक्षा नहीं कर पा रही है।

सर्वदलीय बैठक मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे प्रस्तावित है जिसे राज्यपाल संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka Congress targets government over proposed Governor's address in all-party meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे