लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: चौतरफा आलोचनाओं के बाद कांग्रेस ने मेकेदातु पदयात्रा अस्थायी रूप से रोकी, पांच नेता हो चुके हैं कोविड पॉजिटिव

By विशाल कुमार | Updated: January 13, 2022 14:47 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक ईकाई ने कोविड-19 संबंधी चिंताओं के कारण और जन स्वास्थ्य के हित में मेकेदातु पदयात्रा अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेकेदातु पदयात्रा नौ जनवरी को शुरू हुई थी और इसने करीब 139 किमी की दूरी तय की है।सिद्धारमैया ने कहा कि जन स्वास्थ्य के हित में मेकेदातु पदयात्रा अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।डीके शिवकुमार सहित पार्टी के 64 नेताओं के खिलाफ तीसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बेंगलुरु: चौतरफा आलोचनाओं का सामना करने और पांच नेताओं के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद कांग्रेस की कर्नाटक ईकाई ने मेकेदातु पदयात्रा अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।

कोविड पॉजिटिव होने वालों में कांग्रेस के दिग्गज नेता विरप्पा मोइली और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं और इन दोनों ने कल डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ मंच साझा किया था।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक ईकाई ने कोविड-19 संबंधी चिंताओं के कारण और जन स्वास्थ्य के हित में मेकेदातु पदयात्रा अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।

सिद्धारमैया ने कहा कि पिछले पांच दिनों में हमें सफलता मिली है। हमें बेंगलुरु में पदयात्रा समाप्त करनी थी। तीसरी लहर के कारण हमें इसे अभी के लिए स्थगित करना होगा।

कोविड-19 के नए संस्करण ओमीक्रॉन के कारण संक्रमण मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बावजूद यात्रा को जारी रखने को उचित ठहराते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि इसकी योजना दो महीने पहले तैयार की गई थी।

इससे पहले आज ही मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को पत्र लिखकर कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित पदयात्रा को वापस लेने का आग्रह किया था। बोम्मई ने आश्वासन दिया कि परियोजना का काम जारी है।

पदयात्रा नौ जनवरी को शुरू हुई थी और इसने करीब 139 किमी की दूरी तय की है। इसके 19 जनवरी को बेंगलुरु के बसवनगुडी में संपन्न होने का कार्यक्रम था।

कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा 10 दिनों तक निकाली जा रही पदयात्रा के चौथे दिन बुधवार को कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में डीके शिवकुमार सहित पार्टी के 64 नेताओं के खिलाफ तीसरी प्राथमिकी दर्ज की गई।

पदयात्रा में कर्नाटक के विभिन्न जिलों से लोगों के लामबंद होने को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बुधवार को एक जिले से दूसरे जिले में और रामनगर जिले के अंदर वाहनों की आवाजाही पर तथा लोगों के इसमें भाग लेने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसकोविड-19 इंडियासिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह