लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने केंद्र पर युवा आंदोलन को ‘अस्थिर’ करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 15, 2021 12:58 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 मई कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को केंद्र पर युवा आंदोलन को ‘अस्थिर’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा कोविड-19 के खिलाफ राहत अभियान का समन्वय कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. से पूछताछ किये जाने को लेकर यह टिप्पणी की।

शिवकुमार ने कहा, “दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को यह पता होना चाहिए कि श्रीनिवास युवा आंदोलन के दिग्गजों में से एक हैं। बिना किसी राजनीतिक शक्ति के राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा व योगदान की समूचे राष्ट्र और विश्व मीडिया द्वारा सराहना की गई है।”

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘हमें श्रीनिवास पर गर्व है, खासतौर पर इसलिये क्योंकि वह कर्नाटक से आते हैं और वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।’’

उन्होंने कहा, “…वह (श्रीनिवास) न सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि राष्ट्र के लिये बड़ी संपदा हैं। मैं केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना करता हूं, वे युवा आंदोलन को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं को उनके साथ खड़ा होना होगा, वह राजनीतिक कार्य में नहीं लगे हैं, बल्कि वह मानवता के लिये काम कर रहे हैं।”

श्रीनिवास ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोविड-19 महामारी के दौरान उनके द्वारा लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता के बारे में पूछताछ की।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह पूछताछ की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां