लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नामों की चर्चा तेज की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 जून कर्नाटक में विधानसभा चुनाव दो वर्ष बाद हैं लेकिन चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा इस बात को ले बयानबाजी हो रही है और कुछ विधायकों ने तो अपने नेताओं के नामों की चर्चा भी शुरू कर दी है, जिसे देखते हुए कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने कड़े शब्दों वाला एक आदेश जारी किया है।

पार्टी नेताओं का एक धड़ा 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर जोर दे रहा है, तो वहीं कुछ नेता शिवकुमार के नाम पर चर्चा कर रहे हैं।

चामराजपेट से विधायक बी जेड जमीर अहमद खान के लगातार सिद्धरमैया को ‘‘अगले मुख्यमंत्री’’ के तौर पर पेश करने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और सभी को ‘‘हद में रहने’’ की हिदायत दी गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि नेताओं के एक धड़े द्वारा सिद्धरमैया के नाम को आगे किया जाना शायद शिवकुमार को रास नहीं आया है क्योंकि वह भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं। शिवकुमार की हिदायत के बावजूद कोप्पल से विधायक राघवेन्द्र हितनाल ने रविवार को कहा कि केवल जमीर अहमद खान ही नहीं बल्कि खुद वह और कई अन्य नेता और ‘‘खासतौर पर राज्य की जनता’’ चाहती है कि सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बनें।

हितनाल ने कहा,‘‘ आम लोगों में यह धारणा है कि कोविड के इस वक्त में अगर सिद्धरमैया मुख्यमंत्री होते तो उन्होंने स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला होता। वर्तमान सरकार विफल रही है, ऐसे में लोग फेसबुक, ट्विटर पर और मीडिया में अपनी राय दे रहे हैं कि सिद्धरमैया को अगला मुख्यमंत्री होना चाहिए।’’

वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पिछले माह एक ट्वीट किया गया था कि अगर शिवकुमार मुख्यमंत्री होते तो कोविड-19 से हालात नियंत्रण में होते। कहा जा रहा है कि इससे सिद्धरमैया खेमे में नाराजगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?