लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार को झटका, निलंबित विधायक रोशन बेग ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: July 9, 2019 14:23 IST

नाराज चल रहे विधायक मुंबई या गोवा के एक होटल में अपना डेरा डाले हुए थे। बेग ने कहा, ‘‘ मैं मुंबई या दिल्ली नहीं जा रहा हूं। राज्य के हज समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं हज यात्रियों के यात्रा प्रबंधन को देखने हवाईअड्डा जा रहा हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के निलंबित विधायक ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह दिल्ली या मुंबई नहीं जाएंगे। बेग ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव को जिम्मेदार ठहराया।

कर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार को बुधवार को एक और झटका लगा। कांग्रेस के निलंबित विधायक आर. रोशन बेग ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

बेग ने विधानसभा के अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार के कार्यालय से बाहर निकलते हुए कहा, ‘‘ आज मैंने कर्नाटक विधानसभा से अपना इस्तीफा अध्यक्ष को सौंप दिया।’’ कांग्रेस के निलंबित विधायक ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह दिल्ली या मुंबई नहीं जाएंगे।

नाराज चल रहे विधायक मुंबई के एक होटल में अपना डेरा डाले हुए थे। बेग ने कहा, ‘‘ मैं मुंबई या दिल्ली नहीं जा रहा हूं। राज्य के हज समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं हज यात्रियों के यात्रा प्रबंधन को देखने हवाईअड्डा जा रहा हूं।’’

पार्टी सहयोगियों से बातचीत के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने उन्हें ‘हेल्लो बोला’। विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि वह पार्टी नेताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

कांग्रेस के पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके बेग ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव को जिम्मेदार ठहराया। अभी तक 14 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं जिनमें से कांग्रेस के 11 विधायक और जद(एस) के तीन विधायक हैं। अगर इनका इस्तीफा स्वीकार होता है तो गठबंधन सरकार की संख्या विधानसभा में 102 हो जाएगा। वहीं भाजपा के पक्ष में संख्या 107 है। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन