लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के आत्महत्या के प्रयास की जांच की मांग की

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:43 IST

Open in App

बेंगलुरू, 28 नवंबर कर्नाटक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एन आर संतोष के आत्महत्या के कथित प्रयास की जांच की मांग शनिवार को की ताकि सच्चाई सामने आ सके। पार्टी ने दावा किया कि कुछ गोपनीय मामले इससे जुड़े हुए हैं।

कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने आरोप लगाया कि कुछ वीडियो संतोष की आत्महत्या के प्रयास के कारण हो सकते हैं जो ‘निजी’ प्रकृति के हैं। बताया जाता है कि इस वीडियो को लेकर वह परेशान थे।

उन्होंने विधान परिषद् के एक सदस्य और एक मंत्री पर भी मुख्यमंत्री को ‘ब्लैकमेल’ करने के आरोप लगाए।

बहरहाल, मंत्री आर. अशोक और के एस ईश्वरप्पा ने शिवकुमार के बयान को ‘भ्रमित करने वाला, काल्पनिक और निराधार’ बताया।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘मुझे कुछ चीजों के बारे में जानकारी है, एक विधान पार्षद और एक मंत्री को वीडियो दिया गया, जिन्होंने इसे दिल्ली के नेताओं को दिया...मुझे दो-तीन महीने पहले चीजों की जानकारी हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विधान पार्षद और मंत्री द्वारा कुछ दिनों पहले दिल्ली के (भाजपा) नेताओं को वीडियो दिए जाने के बाद, बताया जाता है कि वह (संतोष) निराश थे। मैं यह नहीं कह सकता कि यह कितना सत्य है।’’

कारवार में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने महज इतना ही कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए लेकिन अगर इस सरकार के मातहत कोई एजेंसी जांच करती है तो यह निरर्थक होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ गोपनीय बातें शामिल हैं, ब्लैकमेलिंग हुई, विधान पार्षद और मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं अन्य को ब्लैकमेल किया, कई लोगों ने मुझे फोन से यह जानकारी दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि यह कितना सत्य है।’’

संतोष को कल रात कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

शिवकुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष इस तरह के झूठे आरोप लगाते रहते हैं और आजकल वे इस तरह के ज्यादा से ज्यादा, मनगढ़ंत बयान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र