लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में न्यायिक जांच की मांग की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:34 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ नवंबर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने सोमवार को मांग की कि बेंगलुरु विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एन एस अशोक कुमार की मौत के मामले में उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।

कुमार (64) यहां मिको लेआउट स्थित अपने आवास में रविवार को मृत पाए गए थे।

पुलिस ने कहा कि उनका शव लटकता मिला और वहां मिले तथाकथित नोट में लिखा था कि वह अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

शिवकुमार ने सोमवार को दावा किया कि कुमार ने खुद को कुलपति बनाए जाने के लिए "प्रभावशाली व्यक्तियों" को ढाई करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

उन्होंने कहा कि कुमार ने कर्ज लिया था और उन्होंने पांच-छह महीने इंतजार किया, लेकिन न तो उन्हें पद मिला और न ही पैसा वापस मिला। इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया।

शिवकुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से जांच के लिए उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक आयोग का गठन करने का आग्रह करता हूं।’’

पुलिस के अनुसार कुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। शनिवार रात वह अपने कमरे में चले गए। रविवार सुबह जब वह बाहर नहीं आए तो परिवार के सदस्य कमरे में गए जहां वह फंदे से लटके हुए मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल