लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को कर्नाटक में दोहरा झटका, विधायक आनंद सिंह व रमेश जारकिहोली ने दिया विधानसभा से इस्तीफा

By भाषा | Updated: July 1, 2019 15:43 IST

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘स्वामीजी के तत्वावधान में न्यूजर्सी में कालभैरवेश्वर मंदिर की नींव रखी जा रही है। मैं यहां से पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा हूं। भाजपा सरकार को अस्थिर करने का दिवा-स्वप्न देख रही है।’’ सिंह ने जेएसडब्ल्यू स्टील को 3,667 एकड़ जमीन की बिक्री के खिलाफ हाल में बेल्लारी में एक संवाददाता सम्मेलन किया था

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में पिछले साल जब असंतोष चरम पर था तब सिंह एकांत में चले गए थे, लेकिन वह बाद में सामने आए थे।इस प्रकार की अटकलें भी तेज थीं कि कांग्रेस के कम से कम छह और विधायक भी पार्टी के खिलाफ बगावत कर सकते हैं।

कर्नाटक में गठबंधन सरकार को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह व रमेश जारकिहोली ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने कहा, ‘‘हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने आज सुबह इस्तीफा दिया।’’

यह बताए जाने पर कि विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है, सिंह ने कहा, ‘‘क्या ऐसा है? तो मैं फिर से इस्तीफा दूंगा।’’ अध्यक्ष ने कोई इस्तीफा मिलने से इनकार किया है। कुमार ने कहा, ‘‘मुझे कोई इस्तीफा नहीं मिला है। किसी ने इस्तीफा देने के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है।’’

विधायक ने यह नहीं बताया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है। सिंह ने बताया कि वह राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करेंगे और उनसे मुलाकात के बाद इस्तीफे का कारण बताएंगे। जद(से) नेता एवं मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी एक मंदिर की नींव रखने के कार्यक्रम के लिए अमेरिका में हैं।

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘स्वामीजी के तत्वावधान में न्यूजर्सी में कालभैरवेश्वर मंदिर की नींव रखी जा रही है। मैं यहां से पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा हूं। भाजपा सरकार को अस्थिर करने का दिवा-स्वप्न देख रही है।’’ सिंह ने जेएसडब्ल्यू स्टील को 3,667 एकड़ जमीन की बिक्री के खिलाफ हाल में बेल्लारी में एक संवाददाता सम्मेलन किया था।

उन्होंने कहा था कि जिले के हितों की रक्षा करना पार्टी से अधिक महत्वपूर्ण है और उन्होंने इस्तीफा देने का संकेत दिया था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस में पिछले साल जब असंतोष चरम पर था तब सिंह एकांत में चले गए थे, लेकिन वह बाद में सामने आए थे और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाई थी।

इस प्रकार की अटकलें भी तेज थीं कि कांग्रेस के कम से कम छह और विधायक भी पार्टी के खिलाफ बगावत कर सकते हैं। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह