लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : तट रक्षक बल ने फंसे हुए 10 मछुआरों को बचाया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:24 IST

Open in App

मैंगलुरु, 27 मई भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजीएस) के जवानों ने कर्नाटक के मैंगलोर पोत पर फंसी हुई एक नौका से 10 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया।

तट रक्षक बल ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी।

मछुआरों की नौका समुद्र तट से करीब 20 समुद्री मील की दूरी पर फंस गयी थी।

सुरक्षित बचाए गए मछुआरों में से सात तमिलनाडु के जबकि तीन केरल के रहने वाले हैं। मछुआरों की पहचान स्टीफन (45), नेपोलियन (60), प्रभु (38), साजी (41), राजी (38), सागरजी (50), जॉर्ज बुश (50), क्रिस्पिन (38), साजन (26) और डोनेओ (38) के रूप में की गयी है।

इंजन फेल हो जाने के कारण मछुआरों की नौका 'लार्ड ऑफ द ओशियन' समुद्र में फंस गयी थी।

मछुआरों ने नौका खराब होने की जानकारी वीएचएफ के जरिए तट रक्षक बल के समुद्री बचाव उप समन्वय केंद्र (एमआरएससी) को दी।

तट रक्षक बल का सी-448 जहाज उस समय समुद्र में गश्त लगा रहा था। उसे तत्काल मदद के लिए भेजा गया। इसके अलावा आईसीजीएस का राजदूत जहाज भी बचाव अभियान में जुट गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो