लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में होंगे पांच उपमुख्यमंत्री, बीजेपी आलाकमान के इशारे पर सीएम येदियुरप्पा ने की 2 नई नियुक्तियों की तैयारी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 13:52 IST

पार्टी आलाकमान के इस फैसले के दो उद्देश्य हो सकते हैं। पहला, सभी बड़े समुदायों के प्रतिनिधित्व देकर पूरे कर्नाटक में प्रसार करना और वोटबैंक को बढ़ाना। दूसरा, येदियुरप्पा के बाद उनका उत्तराधिकारी तैयार करना।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में फिलहाल तीन उप-मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पदभार संभाल लिया है।दो नई नियुक्तियों के बाद राज्य में मुख्यमंत्री के अलावा पांच उप-मुख्यमंत्री हो जाएंगे।

कर्नाटक में 2 नए उप-मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति हो सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी आलाकमान के इशारे पर सीएम बीएस येदियुरप्पा ने तैयारी पूरी कर ली है। गौरतलब है कि कर्नाटक में फिलहाल तीन उप-मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पदभार संभाल लिया है। इस तरह राज्य में मुख्यमंत्री के अलावा पांच उप-मुख्यमंत्री हो जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी आलाकमान के इस फैसले के दो उद्देश्य हो सकते हैं। पहला, सभी बड़े समुदायों के प्रतिनिधित्व देकर पूरे कर्नाटक में प्रसार करना और वोटबैंक को बढ़ाना। दूसरा, येदियुरप्पा के बाद उनका उत्तराधिकारी तैयार करना। माना जा रहा है कि दो नए उपमुख्यमंत्री एसटी और कुरुबा समुदाय से हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने 17 नवनियुक्त मंत्रियों को 26 अगस्त को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी थी। इन मंत्रियों को करीब एक सप्ताह पहले कैबिनेट में शामिल किया गया था। तीन उपमुख्यमंत्री में गोविंद करजोल को पीडब्ल्यूडी और समाज कल्याण, अश्वत्थ नारायण को उच्च शिक्षा, आईटी और बीटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा लक्ष्मण सावदी को परिवहन विभाग का प्रभार दिया गया था। बसवराज बोम्मई को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को बड़े और मध्यम स्तरीय उद्योग का मंत्रालय, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री-के एस ईश्वरप्पा और आर अशोक को क्रमश: ग्रामीण विकास और पंचायती राज, तथा राजस्व विभाग का प्रभार दिया गया था। वरिष्ठ नेता बी श्रीरामुलू को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है जबकि एस सुरेश कुमार को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का कार्यभार दिया गया था। 

रोचक है कि उपमुख्यमंत्री बनाए गए सावदी ना तो विधानसभा के सदस्य हैं ना ही विधानपरिषद के। कैबिनेट में उनको शामिल करने के कारण भाजपा के कुछ वरिष्ठ विधायकों के बीच असंतोष है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित