लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ओमीक्रोन पर चर्चा के लिये शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे

By भाषा | Updated: December 2, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामले सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि वह बेंगलुरू में शुक्रवार को इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक में अगले कदमों के बारे में चर्चा करेंगे।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सभी विवरणों के साथ कल एक बैठक कर रहे हैं और नई मानक संचालन प्रक्रिया के साथ सामने आएंगे। हम विशेषज्ञ के विचारों और केन्द्र के दिशानिर्देश प्राप्त करने की भी कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि कर्नाटक में ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन प्रयोगशाला की रिपोर्ट अभी आधिकारिक तौर पर राज्य सरकार के पास नहीं आई है।

इससे पहले आज बोम्मई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और अपने राज्य में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामले सामने आने के बीच इस बारे में चर्चा की।

बैठक के बाद, बोम्मई ने संवाददाताओं से बात करते हुए इस बात का जिक्र किया कि उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड टीके की बूस्टर खुराक देने पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उनसे कहा कि केंद्र मौजूदा घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और स्वास्थ्यकर्मियों को बूस्टर खुराक लगाने के बारे में फैसला विशेषज्ञ समितियों के साथ चर्चा करने के बाद लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया, ‘‘मैंने दो मुद्दों पर चर्चा की। एक ,कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करना और दूसरा, नये स्वरूप के बारे में था।’’

बैठक में मांडविया ने राज्य सरकार के टीकाकरण अभियान की सराहना की और इसे इसी गति से जारी रखने को कहा।

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक में ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामलों का पता चलने की जानकारी देते हुए लोगों से दशहत में नहीं आने, कोविड से जुड़े नियमों का अनुपालन करने तथा बगैर देर किये टीकाकरण कराने की अपील की।

बोम्मई ने अपने राज्य में उवर्रक की कमी पर भी मांडविया के साथ चर्चा की, जिनके पास उर्वरक मंत्रालय का भी प्रभार है।

उन्होंने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी मुलाकात की। बोम्मई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके बृहस्पतिवार रात बेंगलुरु लौटने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू