लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने विभागों के बंटवारे से नाखुश मंत्रियों से बात की

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:50 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ अगस्त विभागों का बंटवारा होने के बाद कुछ मंत्रियों द्वारा नाखुशी जताए जाने के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर असंतोष जताने वाले मंत्रियों से बात की है।

बोम्मई के कैबिनेट का विस्तार करने के बाद शनिवार को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था। इनमें से अधिकतर मंत्रियों के पास उन्हीं विभागों की जिम्मेदारी रही, जो पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा की सरकार में उनके पास थे। हालांकि, पहली बार मंत्री बनने वालों को कुछ महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई, जैसे अरगा ज्ञानेंद्र को गृह विभाग और वी सुनील कुमार को ऊर्जा के साथ ही कन्नड और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, विभागों के बंटवारे के बाद दो मंत्रियों आनंद सिंह और एम टी बी नागराज ने उन्हें दिए गए विभाग को लेकर खुले तौर पर अप्रसन्नता व्यक्त की थी। सिंह को जहां पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री बनाया गया, वहीं नागराज को नगर निकाय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। दोनों मंत्रियों ने बोम्मई से मुलाकात कर अपनी नाखुशी जाहिर की थी।

बोम्मई ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, '' मैंने आनंद सिंह से बात की है और उन्होंने भी अपने विचार साझा किए। मैंने उनसे कहा कि मैं उनकी भावनाओं से वाकिफ हूं। मैं उनके सम्मान को बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। वह भी इसे लेकर सहमत हुए।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने नागराज से भी बात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए