लाइव न्यूज़ :

‘बेरहमी से शूट करो’ वाले बयान पर कर्नाटक CM कुमारस्वामी ने दी सफाई, बताई ये वजह

By स्वाति सिंह | Updated: December 25, 2018 22:02 IST

इस मुद्दे पर विपक्षी भाजपा ने कुमारस्वामी की आलोचना की है और इसे ‘गैर जिम्मेदार और बकवास’ करार दिया है।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी एक कथित वीडियो के सामने आने के बाद विवादों में घिर गये हैं। इस वीडियो में वह मांड्या में जद (एस) के एक कार्यकर्ता की हत्या करने वालों की 'बेरहमी से हत्या' करने को लेकर एक पुलिस अधिकारी को आदेश देते नजर आ रहे हैं जो वायरल हो गया है। हालांकि इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया पर मुखयमंत्री ने कहा, ‘‘यह एक भावुक टिप्पणी थी’ और उनका यह मतलब नहीं है। 

इस मुद्दे पर विपक्षी भाजपा ने कुमारस्वामी की आलोचना की है और इसे ‘गैर जिम्मेदार और बकवास’ करार दिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम में मांड्या जिले के मद्दुर शहर में चार लोगों ने जद (एस) कार्यकर्ता एच प्रकाश (50) की कथित तौर पर हत्या कर दी। जब प्रकाश घर जा रहे थे तब हमलावरों ने उनकी कार रोकी और हमलावरों ने एक धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। प्रकाश जिला पंचायत के एक पूर्व सदस्य थे।

हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों के थाना घेराव के कारण घटना के बाद मद्दुर और मांड्या में तनाव व्याप्त हो गया। पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के बाद कुमारस्वामी ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारी को फोन पर निर्देश दिया जो कैमरे में कैद हो गया और वायरल हो गया। वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वह पुलिस से निराश हैं।

कथित हत्यारों की ओर इशारा करते हुये वह कह रहे हैं, 'मैं नहीं जानता आप इससे (मामले) कैसे निपटेंगे... क्योंकि यह आपकी जिम्मेदारी है। मैं वास्तव में निराश हूं क्योंकि इसमें (हत्या) बदनामी हुयी है। वह (जिसकी हत्या हुई है) एक अच्छा आदमी था...... अगर आप ऐसे लोगों को बेरहमी से गोली मार देते हैं तो भी कोई समस्या नहीं है।' 

वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं, 'मुझे अंजाम की परवाह नहीं है।' आलोचना होने पर कुमारस्वामी ने वियजपुरा में संवाददाताओं से कहा कि पीड़ित के करीबी होने और गुस्से के कारण वह ऐसी बात कह गए।उन्होंने कहा, 'यह मेरी कल्पना से परे है कि इस तरह के एक व्यक्ति की भी हत्या की जा सकती है। मेरे शब्द केवल एक भावनात्मक प्रतिक्रिया थी, इसका कोई मतलब नहीं है।' 

बाद में मुख्यमंत्री जद एस कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए मांडया भी गए और मौत पर शोक जताने के साथ ही लापरवाही के लिए पुलिस को दोषी ठहराया। इस बीच, भाजपा प्रदेश प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ मुझे मुख्यमंत्री से कभी ऐसी उम्मीद नहीं थी। यदि वह इस तरह से बोलते हैं तो कानून व्यवस्था की स्थिति का क्या होगा?’’ 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है