लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में धर्मांतरण रोधी विधेयक का मसौदा पेश होने का संकेत दिया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:26 IST

Open in App

हुबली (कर्नाटक), 12 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को संकेत दिया कि धर्मांतरण रोधी विधेयक के मसौदे को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी जाएगी और इसे बेलगावी में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है।

तेरह दिसंबर से शुरू होने वाले बेलगावी विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट की बैठक होने की उम्मीद है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''अधिकतर लोग धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध चाहते हैं। कानून विभाग इसकी (मसौदा विधेयक) समीक्षा कर रहा है। समीक्षा के बाद कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी।''

बोम्मई ने कहा, ''विभाग द्वारा प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी दिये जाने की पूरी संभावना है और इसे चर्चा के लिये (विधानसभा सत्र में) में पेश किया जा सकता है।''

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि धर्म परिवर्तन समाज के लिए अच्छा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दबे-कुचले लोगों को इसका शिकार नहीं बनने देना चाहिये।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी धार्मिक समुदायों के लोगों को धर्मांतरण रोधी कानून से घबराने की जरूरत नहीं है।

बोम्मई ने कहा, ''हिंदू, ईसाई, मुस्लिम और सिख संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त धर्म हैं और लोगों को प्रार्थना करने या अपने धर्म का पालन करने में कोई समस्या नहीं है। हालांकि, किसी की गरीबी का फायदा उठाकर उसे उसका धर्म बदलने के लिए लुभाने की कोई गुंजाइश नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता