कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है: जेपी नड्डा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:54 IST2021-07-25T16:54:20+5:302021-07-25T16:54:20+5:30

Karnataka CM has done a good job: JP Nadda | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है: जेपी नड्डा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है: जेपी नड्डा

पणजी, 25 जुलाई कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को किसी तरह के नेतृत्व संकट से इनकार किया और कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है।

नड्डा ने अपने दो दिवसीय गोवा दौरे के आखिरी दिन संवाददाताओं से कहा, ''येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है। कर्नाटक अच्छा कर रहा है। येदियुरप्पा अपने तरीके से चीजों का ध्यान रख रहे हैं।''

यह पूछे जाने पर कि क्या दक्षिणी राज्य में नेतृत्व का संकट है तो नड्डा ने कहा, “आप ऐसा महसूस करते हैं। हमें ऐसा नहीं लगता।''

नड्डा की यह टिप्पणी इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब उन्हें आज शाम भाजपा आलाकमान से पद पर बने रहने के संबंध में निर्देश दिया जाएगा, तो वह उचित निर्णय लेंगे।

येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में बेलगावी में कहा था, ''शाम आने के बाद, आपको इसके बारे में भी पता चल जाएगा। निर्देश मिलने के बाद मैं एक उचित निर्णय लूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka CM has done a good job: JP Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे