लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने ओमीक्रोन, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बूस्टर खुराक पर मांडविया से चर्चा की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और अपने राज्य में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामले सामने आने के बीच इस बारे में चर्चा की।

बैठक के बाद, बोम्मई ने संवाददाताओं से बात करते हुए इस बात का जिक्र किया कि उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की बूस्टर खुराक देने पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उनसे कहा कि केंद्र मौजूदा घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर खुराक लगाने के बारे में फैसला विशेषज्ञ समितियों के साथ चर्चा करने के बाद लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया, ‘‘मैंने दो मुद्दों पर चर्चा की। एक ,कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करना और दूसरा, नये स्वरूप के बारे में था। ’’

बैठक में मांडविया ने राज्य सरकार के टीकाकरण अभियान की सराहना की और इसे इसी गति से जारी रखने को कहा।

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक में ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामलों का पता चलने की जानकारी देते हुए लोगों से दशहत में नहीं आने, कोविड से जुड़े नियमों का अनुपालन करने तथा बगैर देर किये टीकाकरण कराने की अपील की।

बोम्मई ने अपने राज्य में उवर्रक की कमी पर भी मांडविया के साथ चर्चा की, जिनके पास उर्वरक मंत्रालय का भी प्रभार है।

उन्होंने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी मुलाकात की। बोम्मई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके बृहस्पतिवार रात बेंगलुरु लौटने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा