लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड लहर तेज, मंगलवार रात से अगले 14 दिनों के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन, कोविड-19 का टीका नि:शुल्क

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 26, 2021 17:23 IST

कर्नाटक में कोविड-19 की रोकथाम के लिये दूसरी बार सप्ताहांत कर्फ्यू प्रभावी हो चुका है, जिसके चलते बेंगलुरु और राज्य के अन्य अधिकतर हिस्सों में सन्नाटा पसरा रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे कारोबारी प्रतिष्ठान और रेस्त्रां बंद रहे। वाहन भी सड़कों के नदारद रहे।सुबह छह बजे से 10 बजे के बीच लोगों को दूध, किराने का सामान, सब्जी जैसी आवश्यक सामग्री खरीदने की अनुमति।अधिकतर समय लोग घरों में ही रहे।

बेंगलुरुः कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत कर्नाटक सरकार ने मंगलवार की रात से राज्य भर में 14 दिनों के लिए ‘लॉकडाउन’ लगाने की घोषणा सोमवार को की।

राज्य मंत्रिमंडल ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 का टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। कल रात से अगले 14 दिनों के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।’’

मंत्रिमंडल की तीन घंटे चली बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुएं बेचने वाली दुकानों को सुबह छह से दस (6 से10) बजे तक खोलने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र और कपड़ों के अलावा अन्य उत्पादन क्षेत्र, विनिर्माण क्षेत्र, मेडिकल, आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन से जुड़े क्षेत्र काम करना जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों और तहसीलदारों को कड़े कदम उठाने को कहा गया है। येदियुरप्पा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने ने विशेषज्ञ समिति से सलाह करने के लिए फैसला लिया है। कोविड-19 टीकाकरण के बारे में उन्होंने कहा कि 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को सरकारी अस्पतालों में टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा।

इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश स्वास्थ्य विभाग जारी करेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और केन्द्र सरकार ने राज्य को रोज मिलने वाले जीवन रक्षक गैस का कोटा 300 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 800 मीट्रिक टन कर दिया है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकर्नाटककोरोना वायरस इंडियाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos