लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई का ‘बयान’ महाराष्ट्र विधानसभा में उठा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:45 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर कांग्रेस के एक विधायक ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कथित टिप्पणी को गंभीरता से लेना चाहिए कि जाट तहसील के 40 गांवों का दक्षिणी राज्य में शामिल होने के लिए स्वागत है।

सीमावर्ती जिले सांगली में जाट के विधायक विक्रमसिंह सावंत महाराष्ट्र विधानसभा में बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि बोम्मई ने इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नाटक विधानसभा में यह टिप्पणी की थी।

विधायक ने कहा, ‘‘बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक बेलगाम (बेलगावी) का एक इंच भी नहीं छोड़ेगा और यदि जाट तहसील की 40 ग्राम पंचायतें यह प्रस्ताव पारित करती हैं कि वे कर्नाटक का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो उन्हें शामिल किया जाएगा।’’ सावंत ने कहा कि टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

कर्नाटक में मराठी बहुल सीमावर्ती क्षेत्रों के समन्वय मंत्री एवं राकांपा नेता छगन भुजबल ने कहा कि बोम्मई ने जो कहा वह कभी नहीं होगा।

सावंत ने कहा कि इन 40 गांवों ने 2011-12 में एक आंदोलन शुरू किया था, जिसमें पीने के पानी सहित बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने पर कर्नाटक में शामिल होने की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि हालांकि ग्राम पंचायतों ने कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया था।

राकांपा विधायक रोहित पवार ने कहा कि बेलगावी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि कर्नाटक पुलिस ने हाल ही में कई युवाओं को उनके घरों से उठाया और हिरासत में लिया। उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र सरकार को इस मुद्दे को देखना चाहिए।

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच कई दशकों से सीमा विवाद है और मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। महाराष्ट्र बेलगावी, करवार और आसपास के क्षेत्रों पर दावा करता है, जहां मराठी भाषी आबादी की काफी संख्या है और जो दक्षिणी राज्य का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट