लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई को भाजपा के सिंदागी और हनागल उपचुनाव जीतने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:17 IST

Open in App

बेल्लारी (कर्नाटक),तीन अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उम्मीद जताई है कि राज्य की सिंदागी और हनागन विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत हासिल करेगी।

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हनागल हमारा निर्वाचन क्षेत्र रहा है जबकि सिंदागी जनता दल(सेक्युलर) का गढ़ है, लेकिन हम दोनों सीटों पर जीत को ले कर सौ प्रतिशत आश्वस्त हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के चुनाव जीतने की संभावना प्रबल है क्योंकि यह एक अनुशासित पार्टी है, जिसके बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जिन्हें मैदान में उतारेगी उन्हें बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं का समर्थन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों का चयन, चुनाव प्रभारी और जीत की रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक करेगी।

बोम्मई ने कहा,‘‘ हमने रिपोर्ट तलब की है, जिस पर आज कोर कमेटी की बैठक में चर्चा होगी। हम रिपोर्ट का आकलन करेंगे और उसके आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा। इसके बाद हम अपने सुझाव भाजपा के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के पास भेंजेगे। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।”

गौरतलब है कि हावेरी जिले की हनागल सीट विधायक सी एम उदासी और विजयपुरा की सिंदागी सीट विधायक एम सी मनागुली के निधन से रिक्त हुई है और इन पर मतदान 30 अक्टूबर को होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग