लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गोवा में ‘कन्न्ड़ भवन’ के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 14:23 IST

Open in App

बेंगलुरू, नौ नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पड़ोसी राज्य गोवा में ‘कन्नड़ भवन’ के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की मंगलवार को घोषणा की।

अखिल गोवा कन्नड़ महा संघ के पदाधिकारियों ने बेंगलुरू में मुख्यमंत्री के आवास ‘कृष्णा’ में उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने किया।

बोम्मई ने कहा कि यह देखते हुए कि उत्तरी कर्नाटक से बड़ी संख्या में लोग गोवा में बस गए हैं और वे वहां कन्नड़ तथा उसकी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं...सरकार, कन्नड़ लोगों के हित में गोवा में कन्नड़ भवन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बोम्मई ने अधिकारियों से गोवा में कन्नड़ भवन के निर्माण के लिए भूमि खोजने और इससे संबंधी विस्तृत जानकारी पर एक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

अखिल गोवा कन्नड़ महा संघ के अध्यक्ष सिद्दन्ना मेती और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को लेकर प्रशंसा भी व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos