लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पदों के लिए खुलेआम बोली लगा रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 20:56 IST

इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आरोप लगाए कि कुमारस्वामी अपने नजदीकी अधिकारियों को बचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि कुमारस्वामी ऐसे वक्त में राजनीति कर रहे हैं जब बाढ़ के कारण लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘अगर आप इस तरह की खुली बोली लगाने में संलिप्त हैं तो अधिकारी कहां तक आपके काम में सहयोग करेंगे?’’भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा, ‘‘अपने नजदीकी अधिकारियों को अनावश्यक रूप से बचाने के लिए कुमारस्वामी षड्यंत्र की राजनीति कर रहे हैं।’’

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके निकट सहयोगी मुख्य पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए ‘‘खुलेआम बोली’’ लगा रहे हैं।

इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आरोप लगाए कि कुमारस्वामी अपने नजदीकी अधिकारियों को बचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि कुमारस्वामी ऐसे वक्त में राजनीति कर रहे हैं जब बाढ़ के कारण लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

राज्य में भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी लोगों से आग्रह करता हूं कि कुछ पदों पर जो खुलेआम बोली लग रही है, उससे कुछ समय के लिए जनता की भलाई की खातिर दूर रहें।’’

हासन में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इस तरह की खुली बोली लगाने में संलिप्त हैं तो अधिकारी कहां तक आपके काम में सहयोग करेंगे?’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तथ्य बयान कर रहे हैं

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा राज्य कैबिनेट में फिलहाल अकेले सदस्य हैं। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा, ‘‘अपने नजदीकी अधिकारियों को अनावश्यक रूप से बचाने के लिए कुमारस्वामी षड्यंत्र की राजनीति कर रहे हैं।’’

टॅग्स :कर्नाटकबाढ़बीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल