लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने सीमाएं बंद की : केरल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से दखल का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 फरवरी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोविड-19 के कारण राज्य के लोगों के दाखिल होने पर कर्नाटक सरकार द्वारा नयी पाबंदी लागू किए जाने के मद्देनजर मंगलवार को केंद्र से तुरंत दखल देने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए एक पत्र में उन्होंने कहा है कि पाबंदी के कारण छात्रों, जरूरी सामान ले जा रहे ट्रकों, मरीजों समेत काफी लोगों को राज्य की सीमाओं पर दिक्कतें हो रही हैं।

विजयन ने इस बारे में भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है कि राज्यों के लोगों के अंतर-राज्यीय आवागमन पर पाबंदी लगाना केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।

विजयन ने कहा, ‘‘मैं आपसे इस मामले में तुरंत दखल देने का अनुरोध करता हूं ताकि केरल से पड़ोस के कर्नाटक जाने वाले लोगों को कठिनाइयों से बचाया जा सके।’’

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण केरल से आने वाले यात्रियों को लेकर कर्नाटक सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी है। इस वजह से मंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ के दूसरे भागों में जाने वालों को भारी दिक्कतें हो रही रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कों को सील किए जाने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी गयीं। कोविड-19 संक्रमण नहीं होने का प्रमाणपत्र रखने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि चार सड़कों को छोड़कर दक्षिण कन्नड़ प्रशासन ने सभी सीमाओं को बंद कर दिया है।

सीमा पर तैनात कर्नाटक के अधिकारियों के मुताबिक जो लोग राज्य में दाखिल होना चाहते हैं उन्हें यात्रा से 72 घंटे पहले तक की आरटी-पीसीआर जांच का प्रमाणपत्र दिखाने के लिए कहा जा रहा है।

मंगलुरु तालुका में तलापडी, बंटवाल में सराडका, पुत्तुर तालुक में नेतानिगे-मुदनुरु और सुल्लिया के जलसूर में सीमाओं पर तैनात स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के बाद ही लोगों को कर्नाटक में प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos