लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को कोविड-19 टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:06 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 मार्च कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शुक्रवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टीकाकरण अभियान में शामिल होकर देश और राज्य को कोरोना वायरस मुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

येदियुरप्पा (78) को बेंगलोर मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भारत बायोटेक का कोवैक्सिन टीका लगाया गया।

टीकाकरण के बाद उन्होंने संवाददाताओं ने कहा, '' मैंने कोवैक्सिन टीका लगवाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता को भी टीका लगाया गया है। टीके के कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। इसके अलावा कोविड-19 को काबू करने का कोई दूसरा तरीका नहीं है। सभी को टीके की दो खुराक लेनी चाहिए।''

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर को भी शुक्रवार को कोविड-19 टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो