लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : विधानसभा में आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी से नाराज हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार मार्च कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को राज्य की विधानसभा में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ नारेबाजी करने के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल को आरएसएस के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस विधायकों ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर चर्चा कराने के खिलाफ सदन के आसन के करीब पहुंचकर विरोध जताया और इसे देश में 'लोकतंत्र को खत्म करने की आरएसएस की साजिश करार दिया।'

कांग्रेस विधायक जब भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, ''हां, हम आरएसएस से हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री भी आरएसएस से हैं। आपको आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई नैतिक अधिकार है?''

विधानसभा अध्यक्ष वी एच कागेड़ी ने भी पूछा कि विपक्ष आरएसएस का नाम क्यों घसीट रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग