लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 पाबंदियों पर फिर से विचार करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:36 IST

Open in App

मैसुरु, 26 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोविड ​​-19 संबंधी नई चिंताओं के मद्देनजर राज्य में रात के कर्फ्यू और नए साल के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले पर पुनर्विचार करने से इनकार किया है।

फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और होटल और पब मालिकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, “पुनर्विचार का कोई सवाल ही नहीं है। पिछले हफ्ते जब हमने बेलगावी में एक बैठक की और कुछ प्रतिबंध लगाए, तो मैंने कहा कि ओमीक्रोन और कोविड-19 स्थिति को देखने के बाद हम कुछ उपाय कर सकते हैं, और उसी के अनुसार हमने कुछ मामूली प्रतिबंध लगाए हैं।”

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि रात के कर्फ्यू से कुछ हद तक परेशानी हो सकती है।

कर्नाटक सरकार ने 28 दिसंबर से 10 दिनों के लिए रात 10 बजे से सुबह पांच तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर नव वर्ष से संबंधी सभी कार्यक्रमों को प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं भोजनालय, होटल, पब, क्लब व रेस्तरां से कहा गया है कि वह 28 दिसंबर से दो जनवरी के दौरान अपनी बैठने की कुल क्षमता के 50 फीसदी के हिसाब से संचालन करें।

इस बीच, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कहा कि विपक्ष को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है कि सरकार कोविड और ओमीक्रोन स्वरूप से संबंधित मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपाय करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है