लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बारिश से फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों की राहत राशि बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:18 IST

Open in App

बेलगावी, 21 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को उन किसानों को अधिक राहत देने की घोषणा की, जिनकी फसलों को राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अधिक राहत देने से सरकारी खजाने पर लगभग 1,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी की स्थिति के बीच भी वित्तीय सीमाओं में रहकर किसानों को राहत पहुंचाने का फैसला किया है।

बोम्मई ने कहा, ''दस्तावेजों को देखने के बाद, हमने महसूस किया कि राहत को बढ़ाया जाना चाहिए। एनडीआरएफ के मानदंडों के अनुसार शुष्क भूमि की खेती के लिए 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राहत दी गई थी। राज्य सरकार इसमें 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर और जोड़ देगी, जिसका अर्थ है कि उन्हें 13,600 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''एनडीआरएफ के मानदंडों के अनुसार सिंचित भूमि के लिए 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर राहत दी जाती है, हम इसमें 11,500 रुपये प्रति हेक्टेयर और जोड़ देंगे। कुल मिलाकर 25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की राहत दी जाएगी। बागवानी फसलों के लिए 18,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राहत दी जा रही थी, हम इसमें 10 हजार रुपये और जोड़े देंगे, जिससे यह राहत राशि 28 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर हो जाएगी।''

उन्होंने विधानसभा में कहा कि इससे लगभग 12.69 लाख हेक्टेयर में खेती करने वाले किसानों को लाभ होगा, और सरकारी खजाने पर लगभग 1,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हम इसका प्रबंध करेंगे।

बोम्मई ने कहा, ''हमारी सरकार संकट में फंसे किसानों के बचाव में आई है.. जिन किसानों को अब तक राहत मिली है, हम उन्हें तुरंत बढ़ाई गई राशि प्रदान करेंगे और सर्वेक्षण होने पर अन्य किसानों को भी यह राहत मिलेगी।''

मुख्यमंत्री ने इस साल राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश और बाढ़ के कारण फसलों व संपत्तियों को हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान ये बातें कहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos