कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सिंधू को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई, कहा-हमें उन पर गर्व है

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:47 IST2021-08-01T19:47:09+5:302021-08-01T19:47:09+5:30

Karnataka Chief Minister congratulates Sindhu on winning the bronze medal, says we are proud of her | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सिंधू को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई, कहा-हमें उन पर गर्व है

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सिंधू को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई, कहा-हमें उन पर गर्व है

बेंगलुरु, एक अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को तोक्यो ओलंपिक के महिला बैडमिंटन एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पी वी सिंधू को बधाई दी। उन्होंने चीन की बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ कांस्य पदक जीतने के लिए पी वी सिंधू को बधाई। उन्होंने चीन की बिंग जियाओ को हराकर यह पदक अपने नाम किया और इसके साथ ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। हमें उन पर गर्व है।’’

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने 53 मिनट चले कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की दुनिया की नौवें नंबर की बायें हाथ की खिलाड़ी बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka Chief Minister congratulates Sindhu on winning the bronze medal, says we are proud of her

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे