लाइव न्यूज़ :

विश्वासमत के बाद बीएस येदियुरप्पा की नजर अब कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार पर

By भाषा | Updated: July 29, 2019 18:27 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘एक चरण पूरा हो गया है, भाजपा ने सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया। अगला क्रम कैबिनेट विस्तार होगा। राज्य और केंद्र दोनों ही जगह हमारे वरिष्ठ नेता बैठक करेंगे इस पर जल्द फैसला करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि नये विधानसभाध्यक्ष के बारे में फैसला एक या दिन में हो जाएगा क्योंकि पद को खाली नहीं रखा जा सकता। भाजपा सूत्रों के अनुसार येदियुरप्पा के जल्द ही दिल्ली का दौरा करने और इस संबंध में पार्टी नेतृत्व से चर्चा किये जाने की उम्मीद है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद अब उनका ध्यान कैबिनेट विस्तार पर होगा जो कि इस सप्ताहांत तक पूरा होने की उम्मीद है।

यह बात भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कही। भाजपा को विधानसभाध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देना होगा क्योंकि सदन में विश्वासमत हासिल करने के बाद के आर रमेश कुमार ने विधानसभाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘एक चरण पूरा हो गया है, भाजपा ने सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया। अगला क्रम कैबिनेट विस्तार होगा। राज्य और केंद्र दोनों ही जगह हमारे वरिष्ठ नेता बैठक करेंगे इस पर जल्द फैसला करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि यह इस सप्ताहांत तक पूरा हो जाएगा।’’ कांग्रेस..जदएस गठबंधन सरकार के कुछ विधायकों की बगावत के चलते गिरने के तीन दिन बाद येदियुरप्पा को शुक्रवार को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गई थी। सुरेश कुमार भाजपा के प्रवक्ता भी हैं।

उन्होंने कहा कि नये विधानसभाध्यक्ष के बारे में फैसला एक या दिन में हो जाएगा क्योंकि पद को खाली नहीं रखा जा सकता। उन्होंने यद्यपि इस पद के लिए स्वयं के नाम पर विचार होने की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि ‘‘इस बारे में किसी ने मुझसे बात नहीं की है।’’

भाजपा सूत्रों के अनुसार येदियुरप्पा के जल्द ही दिल्ली का दौरा करने और इस संबंध में पार्टी नेतृत्व से चर्चा किये जाने की उम्मीद है। कैबिनेट विस्तार पर निर्णय के दौरान येदियुरप्पा को काफी मंथन करना होगा क्योंकि मंत्री पद के लिए कई दावेदार हैं।

यद्यपि उन्हें थोड़ी राहत भी है क्योंकि उन्हें कांग्रेस..जदएस के बागियों को अभी तत्काल शामिल करने की बाध्यता नहीं होगी जिनके इस्तीफों से भाजपा को सरकार बनाने में मदद मिली। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें से 17 को विधानसभाध्यक्ष ने अयोग्य ठहरा दिया है।

अयोग्य ठहराये गए विधायकों ने इस निर्णय के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने का निर्णय किया है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि येदियुरप्पा हो सकता है कि फिलहाल बड़े पैमाने पर कैबिनेट विस्तार नहीं करें। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है