लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में आज येदियुरप्पा करेंगे कैबिनेट का विस्तार, राज्यपाल को भेजी मंत्री बनने वाले 17 विधायकों की लिस्ट

By भाषा | Updated: August 20, 2019 08:21 IST

राज्यपाल वजूभाई वाला आज सुबह साढ़े दस बजे राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। येदियुरप्पा ने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के करीब एक महीने बाद बी. एस. येदियुरप्पा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने राज्यपाल को 17 विधायकों की लिस्ट भेजी है जो मंत्री पद की शपथ लेंगे।

येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था।

बीस दिनों तक एक सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री 20 अगस्त को उसका विस्तार करने के लिए शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मंजूरी हासिल कर पाए।

राज्यपाल वजूभाई वाला मंगलवार को साढ़े दस बजे राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

येदियुरप्पा ने सोमवार को पहले कहा था, ‘‘मंत्रिमंडल का विस्तार कल सुबह साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच किया जाएगा। मैंने इस संबंध में पहले ही राज्यपाल को पत्र लिखा है। मैंने मुख्य सचिव से सभी इंतजाम करने को कहा है।’’

उन्होंने कहा कि विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की एक बैठक भी होगी। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित