लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने घर तक राशन पहुंचाने की योजना की शुरुआत की

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को जनसेवक कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके तहत बेंगलुरु (शहरी) जिले के 198 वार्डों सहित सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों में कम कीमत पर घर तक राशन पहुंचाने समेत 56 सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

बोम्मई ने कहा कि 26 जनवरी से इन योजनाओं का क्रियान्वयन पूरे कर्नाटक में किया जाएगा। बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “इस जनसेवक कार्यक्रम के जरिये सरकार हर घर तक पहुंचेगी। इस योजना के तहत जाति प्रमाण पत्र, संपत्ति खाता प्रमाण पत्र, वृद्ध और विधवा पेंशन योजनाएं दी जाएंगी।”

मुख्यमंत्री ने जनसेवक के साथ ही ‘जनस्पंदन’ एकीकृत लोक शिकायत व्यवस्था, 1902 हेल्पलाइन नंबर, एक मोबाइल ऐप और एक वेब पोर्टल तथा परिवहन विभाग की 30 ऑनलाइन सेवाओं की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनसेवक योजना के तहत घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो