लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मेट्रो के दूसरे चरण का काम 2024 तक पूरा करने को कहा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को अधिकारियों से बेंगलुरू मेट्रो के दूसरे चरण का काम निर्धारित समय सीमा से एक साल पहले 2024 तक पूरा करने को कहा।

बोम्मई ने कहा, “आपने दूसरे चरण के लिए 2025 की समय सीमा निर्धारित की है, लेकिन आप इसे 2024 तक पूरा कर दें। आप इसकी फिर से योजना बनाएं और पुनर्निर्धारित करें ताकि आप इसे जल्द से जल्द पूरा कर सकें क्योंकि मेट्रो रेल के काम से लोगों को बहुत परेशानी होती है।”

बोम्मई टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) 'ऊर्जा' द्वारा छावनी से शिवाजी नगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो रेल लाइन के लिए सुरंग बनाने में मिलती "सफलता" के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि परियोजना के जल्द पूरा होने से लोगों को अपने गंतव्य तक तेजी से पहुंचने और यातायात जाम को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं मेट्रो रेल के काम की प्रगति की निगरानी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “किसी भी कीमत पर दूसरे चरण को 2024 तक पूरा किया जाना चाहिए।"

बोम्मई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो रेल सुविधा देने का विचार है और केंद्र ने भी वित्तीय मदद देकर काम पूरा कराने में अपनी रुचि दिखाई है।

बेंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, गोटीगेरे से नागवारा तक 21.26 किलोमीटर की नई लाइन (लाइन -छह) परियोजना के दूसरे चरण का हिस्सा है। छावनी से शिवाजी नगर स्टेशन तक सुरंग खोदने का काम 30 जुलाई 2020 को शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए