लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अप्रैल कर्नाटक में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को बृहस्पतिवार से कोविड-19 रोधी टीके दिए जाने का अभियान शुरु होने के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।

कोविड-19 के खतरे के प्रति लोगों को आगाह करते हुए येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना के खिलाफ हमारा रक्षाकवच टीका है। 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग आज से टीका लगवा सकते हैं। अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र जाएं और टीके की खुराक लें। साथ मिलकर हम कोरोना वायरस को हरा सकते हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आज से हमने 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने की शुरुआत कर दी है और इसके लिए राज्य भर में 5,500 केंद्र पर टीकाकरण हो रहा है, जिनमें से 650 निजी और 4,850 सरकारी केंद्र हैं।’’

उन्होंने बताया कि वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को 1.5 लाख खुराक भेजी गई हैं, जिसका वितरण राजधानी के करीब 600 केंद्रों पर किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि टीकाकरण अभियान सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, तालुक अस्पतालों, जिला अस्पतालों, चिकित्सा कॉलेजों और निजी अस्पतालों में पहले की तरह ही जारी रहेगा।

विभाग ने बताया कि कर्नाटक के पास अभी कोविशील्ड टीके की 13.5 लाख और कोवैक्सीन टीके की 1.5 लाख खुराकें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी