लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र को कित्तूर कर्नाटक नाम दिया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ नवंबर कर्नाटक मंत्रिमंडल ने ‘मुंबई-कर्नाटक’ क्षेत्र को ‘कित्तूर कर्नाटक’ नाम देने का सोमवार को फैसला किया। इसमें सात जिले शामिल हैं।

कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने उत्तर कन्नड़, बेलगावी,धारवाड़, विजयपुरा, बागलकोट, गडाग और हावेरी जिलों वाले मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र को कित्तूर कर्नाटक, नया नाम देने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नया नाम देने का फैसला इसलिए किया गया कि हम क्षेत्र का बंबई-कर्नाटक या मुंबई कर्नाटक के तौर पर उल्लेख करना नहीं चाहते हैं।’’

क्षेत्र का नया नामकरण करना, जो आजादी से पहले बंबई प्रेसीडेंसी के तहत आता था, कन्नड़ समर्थक संगठनों की काफी समय से लंबित मांग थी।

कित्तूर का नाम बेलगावी जिले के ऐतिहासिक तालुका के नाम पर पड़ा है, जहां रानी चेनम्मा (1778-1829) का शासन था और जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी।

साथ ही, मंत्रिमंडल ने आज नयी रेत खनन नीति को भी मंजूरी दी, जिसके तहत ग्राम पंचायतों को रियायती दर पर ग्रामीण आवास व सरकार प्रायोजित योजनाओं के लिए रेत उपलब्ध कराने का अधिकार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो