लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार अपराह्र होगा : बोम्मई

By भाषा | Updated: August 4, 2021 11:15 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार अपराह्र होगा।

बोम्मई ने दिल्ली से लौटने पर बुधवार को कहा, ‘‘मैंने मंत्रिमंडल के संबंध में आलाकमान के साथ सोमवार और मंगलवार को विस्तृत चर्चा की। संभवत: सुबह 11 बजे तक आपको राज भवन से एक आधिकारिक सूची (नए मंत्रियों की) मिलेगी, आप मीडिया में कुछ नाम दिखा रहे हैं लेकिन आपको आधिकारिक सूची सुबह 11 या साढ़े 11 बजे तक मिलेगी।’’

यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के नए मंत्री आज अपराह्र सवा दो बजे शपथ लेंगे।

बाद में विधानसौध में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा की गयी है, एक या दो मुद्दे अब भी लंबित हैं, उन्होंने कहा है कि वे सुबह दस बजे तक सूचित करेंगे, वे किसी भी वक्त सूचित कर सकते हैं। उसके तुरंत बाद मैं राजभवन में सूची भेजूंगा।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद जिन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उन्हें सूचित किया जाएगा। अंतिम वक्त तक भ्रम के बारे में बोम्मई ने कहा, ‘‘कोई भ्रम नहीं है, विचार-विमर्श चल रहा है, हमारी राष्ट्रीय पार्टी है।’’ उपमुख्यमंत्रियों की संख्या पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब सूची जारी होगी तो इन सारी जानकारियों का पता चल जाएगा।

गत हफ्ते बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नए नेता निर्वाचित हुए बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद बोम्मई दो बार दिल्ली गए। मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम मंजूरी देने के लिए बोम्मई और केंद्रीय नेताओं के बीच पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में गहन विचार-विमर्श हुआ।

मंत्रिमंडल का विस्तार करना नए मुख्यमंत्री की पहली बड़ी चुनौती मानी जा रही है क्योंकि उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर गुटों के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। पार्टी में मंत्री पद के लिए पुराने और नए नेताओं समेत कई नेता दावेदार हैं। साथ ही कुछ ऐसे विधायक भी इस दौड़ में शामिल हैं जो 2019 में कांग्रेस-जनता दल(सेक्यूलर) गठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे