कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार जनवरी में हो सकता है, CM बीएस येदियुरप्पा ने दिया संकेत 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 20:50 IST2019-12-18T20:50:13+5:302019-12-18T20:50:13+5:30

कर्नाटक: भाजपा के अंदर यह चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार और आगे बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि ‘धनुरमास’ 16 दिसंबर से शुरु हो रहा है और जनवरी के तीसरे हफ्ते में ‘मकर संक्राति’ के साथ खत्म होगा। 

Karnataka Cabinet Expansion Likely after January 15 | कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार जनवरी में हो सकता है, CM बीएस येदियुरप्पा ने दिया संकेत 

File Photo

Highlightsकर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को संकेत दिया कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल जनवरी में हो सकता है। यदियुरप्पा ने हाल में संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार 20-22 दिसंबर के बाद हो सकता है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को संकेत दिया कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल जनवरी में हो सकता है और वह इस बारे में भाजपा आला कमान से चर्चा करने के लिए इस महीने के आखिरी में दिल्ली जाएंगे। यदियुरप्पा ने हाल में संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार 20-22 दिसंबर के बाद हो सकता है। 

मुख्यमंत्री ने हुबली में पत्रकारों से कहा, ‘‘ इस महीने के अंत तक मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) और प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से मिलने के लिए दिल्ली जाऊंगा। वापस आने के बाद, जिन्होंने हमारी पार्टी का समर्थन किया है और चुनाव लड़कर जीत हासिल की है उन्हें मंत्री बनाया जाएगा, जैसा कि उनसे वादा किया गया था।’’ 

बहरहाल, भाजपा के अंदर यह चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार और आगे बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि ‘धनुरमास’ 16 दिसंबर से शुरु हो रहा है और जनवरी के तीसरे हफ्ते में ‘मकर संक्राति’ के साथ खत्म होगा। 

अपनी सरकार के स्थिर होने और कार्यकाल पूरा करने का भरोसा जताते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ हाल के (उप) चुनाव में हमने 12 सीटें जीतीं हैं। हमें बिना किसी रूकावट के अन्य साढ़े तीन साल लोगों के लिए अच्छा काम करने का मौका मिला है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अगले छह-आठ महीनों में ऐसा बदलाव लाएंगे जो दिखेगा।’’ हाल में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 12 सीटें मिली हैं। इसी के साथ विधानसभा में भाजपा को बहुमत मिल गया।

Web Title: Karnataka Cabinet Expansion Likely after January 15

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे