लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बड़ा उलटफेरः कुमारस्वामी के मंत्रिमंडल में आएंगे 8 नये मंत्री, सटीक बैठा कांग्रेस का दांव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 7, 2018 11:41 IST

सिद्धरमैया ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नौ दिसंबर को करने की योजना थी लेकिन उसके अगले ही दिन विधानमंडल का सत्र शुरू होने के कारण उसे स्थगित कर दिया था.

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी 22 दिसंबर को अपने 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. साथ ही कांग्रेस के छह एवं अपने जनता दल सेकुलर (जदएस) के दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे. मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से बढ़ रहे असंतोष को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों दलों की समन्वय समिति ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया की अगुवाई में बैठक की और तारीख तय की.

समन्वय समिति की दो घंटे तक चली बैठक के बाद सिद्धरमैया ने मीडिया को बताया कि यह तारीख कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जदएस सुप्रीमो एच.डी. देवेगौड़ा के साथ परामर्श करने के बाद तय की गई है. समिति ने उसी दिन गठबंधन के विधायकों को विभिन्न सरकारी बोर्डों और निगमों का अध्यक्ष नियुक्त करने का भी निर्णय लिया.

सत्तारूढ़ गठबंधन और खासकर कांग्रेस के विधायकों के बीच मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सुगबुगाहट बढ़ती जा रही थी. कुछ विधायकों ने तो विलंब पर खुलकर असंतोष प्रकट किया था. कुमारस्वामी मंत्रिमंडल का यह दूसरा विस्तार होगा. कांग्रेस और जदएस ने विधानसभा चुनाव उपरांत त्रिशंकु जनादेश आने के बाद आपस में हाथ मिलाया था. मई में उनका गठबंधन सत्ता में आया.

पहला मंत्रिमंडल विस्तार जून में हुआ था. दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार अक्तूबर में प्रत्याशित था लेकिन वह टल गया. सिद्धरमैया ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नौ दिसंबर को करने की योजना थी लेकिन उसके अगले ही दिन विधानमंडल का सत्र शुरू होने के कारण उसे स्थगित कर दिया था.

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल