कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रु देने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:09 IST2021-10-21T17:09:19+5:302021-10-21T17:09:19+5:30

Karnataka bypolls: Congress accuses BJP of paying Rs 2,000 for every vote | कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रु देने का आरोप लगाया

कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रु देने का आरोप लगाया

बेंगलुरु, 21 अक्टूबर कर्नाटक में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हार का डर जताते हुए सिंदगी और हंगल विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रुपये देने का आरोप लगाया।

वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया। बोम्मई ने दावा किया कि लोगों का प्यार और भरोसा ही भाजपा की ताकत है।

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया, '' जहां तक मुझे जानकारी है, भारी रकम खर्च की जा रही है। वहां जो सूचना फैली है, उसके मुताबिक, प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रुपये दिए जा रहे हैं।''

उन्होंने कहा, '' किस आधार पर भाजपा को वोट मिलेंगे। धन बल के अलावा उनके पास कुछ नहीं है क्योंकि वे अपनी कोई उपलब्धि नहीं बता सकते। वे कोरोना संकट से ठीक से नहीं निपटे, मृतकों को उचित मुआवजा नहीं दिया और मृतक संख्या को लेकर भी झूठी जानकारी दी गई। यहां तक कि वे कोविड संबंधी खरीद में भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।''

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रुपये देने का आरोप लगाया।

दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होगा जबकि दो नवंबर को मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka bypolls: Congress accuses BJP of paying Rs 2,000 for every vote

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे