लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव: दो सीटों के लिये 37 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ अक्टूबर कर्नाटक की सिंडगी और हंगल विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 37 उम्मीदवारों ने 57 नामांकन पत्र दाखिल किये।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सिंडगी में जहां आठ उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र दाखिल किये तो वहीं हंगल सीट पर 29 उम्मीदवारों ने 45 नामांकन पत्र दाखिल किये। दोनों सीटों पर दो-दो महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

नामांकन पत्रों की जांच 11 अक्टूबर को की जाएगी। 13 अक्टूबर नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। मतगणना दो नवंबर को होगी।

सिंडगी से जद (एस) विधायक एम सी मनागुली और हंगल से भाजपा के विधायक सी एम उडासी के निधन के बाद दोनों सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू