लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव : दो सीटों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:58 IST

Open in App

बेंगलुरू, 13 अक्टूबर कर्नाटक विधानसभा की दो सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिंदगी और हंगल विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होने हैं। नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन था और सिंदगी से दो तथा हंगल से चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। सिंदगी में छह और हंगल में 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। सिंदगी सीट पर दो उम्मीदवार महिलाएं हैं।

मतों की की गिनती दो नवंबर को होगी।

सिंदगी से जनता दल (एस) विधायक एम सी मनागुली और हंगल से भारतीय जनना पार्टी विधायक सीएम उदासी के निधन के कारण उपचुनाव कराने की नौबत आयी है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली चुनावी चुनौती है। हंगल सीट पर पार्टी का कब्जा बनाए रखना उनके लिए और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से लगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र