Karnataka bypoll Results: बीजेपी का दमदार प्रदर्शन, 12 सीट पर जीत, जेडीएस का नहीं खुला खाता

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2019 15:29 IST2019-12-09T07:24:15+5:302019-12-09T15:29:11+5:30

Karnataka bypoll Results Live Update: इन सीटों पर पांच दिसंबर को चुनाव हुआ था जिसमें 67.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

Karnataka bypoll Results 2019 Live Update of 15 constituencies and highlights | Karnataka bypoll Results: बीजेपी का दमदार प्रदर्शन, 12 सीट पर जीत, जेडीएस का नहीं खुला खाता

Karnataka bypoll Results Live Update: जाने हर अपडेट (फोटो-एएनआई)

Highlightsकर्नाटक के 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन 5 दिसंबर को इन सीटों पर हुए थे उपचुनाव, 67.91 फीसदी मतदान हुआ

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी के खाते में 12 जबकि कांग्रेस के खाते में केवल दो सीट गये। एक सीट निर्दलीय के खाते में गया। जेडीएस का खाता भी नहीं खुल सका। बीजेपी को राज्य की अकेले दम पर सत्ता में बने रहने के लिए 15 सीटों (जिन पर उपचुनाव हुए हैं) में कम से कम 7 सीटें जीतने की जरूरत थी। ऐसे में ये जीत बीएस येदियुरप्पा को विधानसभा में और मजबूत बना देंगे। इन सभी सीट पर चुनाव 5 दिसंबर को हुए थे और  67.91 फीसदी मतदान हुआ।

09 Dec, 19 : 03:29 PM

कर्नाटक चुनाव: बीजेपी का दमदार प्रदर्शन, 12 सीट पर जीत, जेडीएस का नहीं खुला खाता। दो सीट पर कांग्रेस को जीत।

09 Dec, 19 : 02:31 PM

कर्नाटक उपचुनाव: बीजेपी 6 सीटों पर आगे, 6 पर मिली जीत। कांग्रेस का भी खुला खाता, एक सीट पर जीत, एक सीट पर पार्टी चल रही है आगे। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बनाई बढ़त।

09 Dec, 19 : 02:05 PM

कर्नाटक उपचुनाव: बीजेपी 7 सीटों पर आगे जब 5 सीटों पर उसे जीत हासिल हो चुकी है। दो सीटों पर कांग्रेस आगे है जबकि एक सीट पर निर्दलीय को बढ़त। बीजेपी ने जिन 5 सीट पर जीत हासिल की है, वे हैं- येल्लापुर, रानीबेन्नूर और विजयनगर, चिक्काबल्लापुर और कृष्णराजपेटे।

09 Dec, 19 : 02:02 PM

कर्नाटक उपचुनाव: बीजेपी 9 सीटों पर आगे जब तीन सीटों पर उसे जीत हासिल हो चुकी है। दो सीटों पर कांग्रेस आगे है जबकि एक सीट पर निर्दलीय को बढ़त। बीजेपी ने जिन तीन सीट पर जीत हासिल की है, वे हैं- येल्लापुर, रानीबेन्नूर और विजयनगर।

09 Dec, 19 : 01:18 PM

कर्नाटक उपचुनाव: बीजेपी 10 सीटों पर आगे, जबकि दो पर मिली जीत। कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे।

09 Dec, 19 : 11:57 AM

येल्लापुर से भाजपा उम्मीदवार अराबैल शिवराम हेब्बार कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। अभी उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि हेब्बार ने कांग्रेस के भीमण्ण नाइक को 31,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है। येल्लापुर से दो बार के कांग्रेस विधायक हेब्बार उन 13 अयोग्य विधायकों में से एक हैं जिन्हें भाजपा ने उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर टिकट दिया था।

09 Dec, 19 : 11:07 AM

बीजेपी 11 सीटों पर आगे। दो सीट पर कांग्रेस जबकि एक सीट पर जेडीएस आगे है। निर्दलीय को एक सीट पर बढ़त।

09 Dec, 19 : 10:47 AM

कर्नाटक में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, 'हमें 15 सीटों पर वोटरों के फैसले से सहमत होना होगा। लोगों ने दल बदल करने वालों को स्वीकार किया है। हम हार स्वीकार करते हैं। हमें नहीं लगता कि हमें निराश होने की जरूरत है।'



 

09 Dec, 19 : 10:35 AM

कर्नाटक उपचुनाव: बीजेपी को 12 सीट पर बढ़त, दो पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय आगे।

09 Dec, 19 : 09:52 AM

कर्नाटक उपचुनाव: सभी 15 सीटों के रुझान आ गये हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस 2-2 सीट पर आगे हैं। एक सीट पर निर्दलीय को बढ़त। 

09 Dec, 19 : 09:34 AM

कर्नाटक उपचुनाव: 14 सीटों के रुझान आ गये हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस 2-2 सीट पर आगे हैं। एक सीट पर निर्दलीय को बढ़त।

09 Dec, 19 : 09:29 AM

येदियुरप्पा सरकार के लिए राहत: चुनाव आयोग के अनुसार 7 सीट पर बीजेपी आगे, कांग्रेस-जेडीएस को 2-2 सीट पर बढ़त। एक सीट पर निर्दलीय को बढ़त

09 Dec, 19 : 09:22 AM

कर्नाटक उपचुनाव अपडेट: बीजेपी येल्लापुर, हिरेकेरुर, रानीबेन्नूर, विजयानगरा, चिक्काबल्लापुर और महालक्ष्मी लेआउट से आगे। कांग्रेस शिवाजीनगर और हेनाशुरू से आगे चल रही है। जेडीएस के उम्मीदवार कृष्णाराजपेटे और यशवंतपुर सीट पर आगे।

09 Dec, 19 : 09:14 AM

कर्नाटक उपचुनाव अपडेट: बीजेपी 6 सीट पर आगे, 2 सीटों पर कांग्रेस जबकि 2 पर जेडीएस को बढ़त, एक सीट पर निर्दलीय आगे।

09 Dec, 19 : 09:08 AM

चुनाव आयोग के अनुसार आठ सीटों के रुझान आये। बीजेपी 4 सीटों पर आगे, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे। एक पर निर्दलीय जबकि एक पर जेडीएस को बढ़त।

09 Dec, 19 : 09:05 AM

कर्नाटक उपचुनाव: चुनाव आयोग के आधिकारिक ट्रेंड्स के अनुसार बीजेपी दो सीटों (येल्लापुर और चिक्काबालपुर) पर आगे। कांग्रेस शिवाजीनगर और हुनासुरु सीट पर आगे। जेडीएस एक सीट- केआर पेटे पर आगे है। 



 

09 Dec, 19 : 08:57 AM

कर्नाटक उपचुनाव: केआर पेटे में जेडीएस आगे



 

09 Dec, 19 : 08:50 AM

कर्नाटक उपचुनाव: शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रिजवान अर्शद आगे चल रहे हैं।



 

09 Dec, 19 : 08:49 AM

कर्नाटक उपचुनाव नतीजे: चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस और बीजेपी एक-एक सीट पर आगे



 

09 Dec, 19 : 08:08 AM

कर्नाटक: 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू



 

09 Dec, 19 : 07:33 AM

इन उपचुनाव 67.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना सुबह आठ बजे 11 केन्द्रों पर शुरू होगी और दोपहर तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है।

09 Dec, 19 : 07:29 AM

इन सीटों पर पांच दिसंबर को चुनाव हुआ था। 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती।

09 Dec, 19 : 07:28 AM

कर्नाटक उपचुनाव: थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, तैयारी पूरी, बेंगलुरू के एक मतगणना केंद्र की तस्वीरें...



 

Web Title: Karnataka bypoll Results 2019 Live Update of 15 constituencies and highlights

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे