लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव: आज आएंगे नतीजे, येदियुरप्पा ने किया दावा- बीजेपी जीतेगी 15 में से 13 सीटें

By भाषा | Updated: December 9, 2019 07:35 IST

कर्नाटक उपचुनाव: येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा 15 में से कम से कम 13 सीटें जीतेगी जबकि कांग्रेस और जद(एस) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अगले साढ़े तीन साल में राज्य का समग्र विकास करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को दावा किया कि राज्य में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 13 सीटें मिलेंगी।कर्नाटक में पांच दिसंबर को हुए 15 सीटों के लिए उपचुनाव के नतीजें नौ दिसंबर को आएंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को दावा किया कि राज्य में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 13 सीटें मिलेंगी जबकि शेष दो सीटें कांग्रेस और जद(एस) को मिलेंगी। कर्नाटक में पांच दिसंबर को हुए 15 सीटों के लिए उपचुनाव के नतीजें नौ दिसंबर को आएंगे। राज्य में सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा को इनमें से कम से कम छह सीटें जीतना जरूरी है।

येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा 15 में से कम से कम 13 सीटें जीतेगी जबकि कांग्रेस और जद(एस) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अगले साढ़े तीन साल में राज्य का समग्र विकास करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) सुचारू रूप से प्रशासन चलाने में उनकी मदद करेंगे। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगले विधानसभा चुनाव में कम से कम 150 सीटें जीतकर फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में ही रहेगी। कांग्रेस और जद(एस) के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई सीटों को भरने के लिए 15 सीटों पर उपचुनाव हुआ है। 

टॅग्स :उपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह