कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में औसतन 67 फीसदी मतदान
By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 3, 2018 08:51 IST2018-11-03T08:51:02+5:302018-11-03T08:51:02+5:30

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में औसतन 67 फीसदी मतदान
कर्नाटक में तीन लोकसभा सीटों और दो विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के तहत शनिवार को हुए मतदान में औसतन 67 फीसदी वोट पड़े। शिमोगा, बेल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट पर क्रमश: 61.05, 63.85 और 53.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटों पर क्रमश: 73.71 और 81.58 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुरू होने के बाद के कुछ घंटों तक मतदाताओं की संख्या काफी कम देखी गई। लेकिन दिन ढलने के साथ ही इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। वोटों की गिनती छह नवंबर को होगी।
इन उपचुनावों को सत्ताधारी कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन के अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों पार्टियों ने चुनाव बाद गठबंधन किया था और पहली बार किसी चुनाव में जनता के सामने जा रहे हैं। दोनों पार्टियों ने सेकुलर मुद्दे पर गठबंधन किया और 2019 लोकसभा चुनाव भी साथ ही लड़ना चाहती हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि उपचुनाव के नतीजे आने के बाद यह गठबंधन नहीं चल पाएगा।
03 Nov, 18 : 03:51 PM
तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत
कर्नाटक उप-चुनाव में तीन बजे तक की वोटिंग के आंकड़े आ चुके हैं। बेल्लारी सीट पर 47 प्रतिशत, शिमोगा में 41.49 प्रतिशत, मांड्या में 37.7 प्रतिशत। इसके अलावा जामखंडी में 58.82 प्रतिशत और रामनगर में 54.76 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
03 Nov, 18 : 03:26 PM
बीजेपी विधायक श्रीमुलु ने बेल्लारी में डाला वोट
बीजेपी विधायक बी श्रीमुलु ने बेल्लारी के पोलिंग स्टेशन 52 में वोट डाला। बता दें कि कर्नाटक उपचुनाव में बेल्लारी, शिमोगा और मांड्या लोकसभा सीट और जामखंडी और रामनगर विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है।
03 Nov, 18 : 12:46 PM
जेडीएस प्रत्याशी मधु बंगारप्पा ने डाला वोट
शिमोगा लोकसभा सीट से जनता दल (सेकुलर) के उम्मीदवार मधु बंगारप्पा ने अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवन से है।
#KarnatakaByElection2018: Madhu Bangarappa, JDS candidate from the parliamentary constituency of Shimoga cast his vote at a polling booth in Kubtur, today. pic.twitter.com/IujMdbQrNA
— ANI (@ANI) November 3, 2018
03 Nov, 18 : 10:18 AM
सुबह 9 बजे तक की पोलिंग अपडेट
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक सामान्य वोटिंग रिकॉर्ड की गई।
बेल्लारी लोकसभा सीट- 4.40 प्रतिशत
शिमोगा लोकसभा सीट- 8.61 प्रतिशत
मांड्या लोकसभा सीट- 4.18 प्रतिशत
रामनगर विधानसभा सीट- 8 प्रतिशत
जामखंडी विधानसभा सीट- 9 प्रतिशत
03 Nov, 18 : 09:56 AM
पोलिंग बूथ में घुस आया सांप, रुक गई वोटिंग
कर्नाटक उप-चुनाव के दौरान रामनगर सीट के पोलिंग बूथ नंबर 179 में एक सांप घुस आया जिसके बाद वोटिंग रोक दी गई। सांप को बूथ से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर वोटिंग शुरू की जा सकी। देखिए वीडियो...
#WATCH: A snake being removed from polling booth 179 in Mottedoddi of Ramanagaram. The voting was delayed after it was spotted and resumed soon after it was removed. #KarnatakaByElection2018pic.twitter.com/W1XrDeIP3z
— ANI (@ANI) November 3, 2018
03 Nov, 18 : 09:22 AM
कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव
रामनगर विधानसभा सीट- एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी
शिमोगा लोकसभा सीट- बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र
बेल्लारी लोकसभा सीट- बीजेपी नेता श्रीमुलु की बहन जे शांता और कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा के बीच मुकाबला
मांड्या लोकसभा सीट- बीजेपी के नए कैंडिडेट डॉ सिद्धारमैया, कांग्रेस के शिवराम गौड़ा से मुकाबला
बता दें कि शिवमोगा सीट बीएस येदियुरप्पा, बेल्लारी सीट श्रीमुलु और मांड्या सीट सीएस पुट्टाराजू के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं रामनगर सीट से सीएम कुमारस्वामी के इस्तीफे और जामखंडी सीट कांग्रेस विधायक सिद्धू न्यामगौड़ा के निधन के बपाद खाली हुई थी।
03 Nov, 18 : 09:07 AM
बीएस राघवेंद्र के साथ मंदिर पहुंचे बीएस येदियुरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपने बेटे बीएस राघवेंद्र के साथ हुचराया स्वामी के मंदिर पहुंचे। राघवेंद्र शिमोगा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Former Karnataka CM BS Yeddyurappa and his son BS Raghavendra visit Hucharaya Swamy Temple in Shimoga. BS Raghavendra is contesting from parliamentary constituency of Shimoga. pic.twitter.com/Mm6cE44UDB
— ANI (@ANI) November 3, 2018
03 Nov, 18 : 08:54 AM
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किया बेटे की जीत का दावा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने शिमोगा सीट से अपने पुत्र बीएस राघवेंद्र की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हम बेल्लारी और जामखंडी सीट भी जीत रहे हैं।
101% my son (BS Raghavendra) is going to win the Shimoga seat. We are also going to win Bellary & Jamkhandi. We will get absolute majority in all the constituencies: Former Karnataka CM BS Yeddyurappa pic.twitter.com/XW6YQN9xwt
— ANI (@ANI) November 3, 2018