लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव : सिन्डगी विधानसभा सीट पर भाजपा, हांगल पर कांग्रेस आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:44 IST

Open in App

बेंगलूरू, दो नवंबर कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना शुरू होने के पहले कुछ घंटों में आए शुरुआती रुझानों में सिन्डगी सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है जबकि हांगल में कांग्रेस का उम्मीदवार आगे चल रहा है। निर्वाचन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अभी तक सिन्डगी में भाजपा के रमेश भूसानुर 15,950 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें 41,398 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस के अशोक मानागुली को 25,448 मत मिले हैं।

हांगल में कांग्रेस के श्रीनिवास माने 1,498 मतों से आगे चल रहे हैं और उन्हें अब तक 27,244 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शिवराज सज्जनार को 25,746 मत मिले हैं।

जनता दल (सेक्यूलर) की सिन्डगी से उम्मीदवार नाजिया शकील अहमद अंगाड़ी और हांगल से नियाज शेख तीसरे स्थान पर हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और अगले कुछ घंटों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों खासतौर से मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

सिन्डगी विधानसभा सीट पर करीब 69.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जबकि हांगल सीट पर 83.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

सिन्डगी से जद(एस) विधायक एम सी मानागुली और हांगल से भाजपा के सी एम उडासी के निधन के कारण, इन सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

अभी तक के रुझानों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘‘अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी है, करीब दो घंटे में स्थिति साफ हो पाएगी। हमें विश्वास है कि भाजपा दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव