लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव : सिन्डगी से भाजपा, हंगल में कांग्रेस जीती

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:15 IST

Open in App

बेंगलुरू, दो नवंबर कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सिन्डगी सीट पर जीत दर्ज की, लेकिन हंगल में वह कांग्रेस से हार गयी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, सिन्डगी में भाजपा के रमेश भूसानुर ने 31,185 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 93,865 मत मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अशोक मानागुली को 62,680 मत मिले।

हंगल में कांग्रेस के श्रीनिवास माने 7,373 मतों से जीते। उन्हें 87,490 मत मिले जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शिवराज सज्जनार को 80,117 मत मिले।

जनता दल (सेक्यूलर) की सिन्डगी से उम्मीदवार नाजिया शकील अहमद अंगाड़ी और हंगल से नियाज शेख क्रमश: 4,353 और 920 मत हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर रहे।

सिन्डगी से जद(एस) विधायक एम सी मानागुली और हंगल से भाजपा के सी एम उदासी के निधन के कारण, इन सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

भाजपा का हंगल से हारना मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि यह हावेरी जिले में उनके शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र का पड़ोसी निर्वाचन क्षेत्र है और उन्होंने यहां काफी प्रचार किया था। यह मुख्यमंत्री बनने के बाद बोम्मई के लिए पहली बड़ी चुनावी चुनौती भी थी।

कांग्रेस उपचुनावों में पार्टी के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आ रही है क्योंकि उसने भाजपा से हंगल सीट जीत ली है जबकि सिन्डगी में उसके प्रदर्शन में सुधार हुआ है जहां 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद उसे तीसरा स्थान मिला था।

सिन्डगी विधानसभा सीट पर करीब 69.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जबकि हंगल सीट पर 83.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा