लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनावः 15 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए कहां-कितने फीसदी अबतक पड़े वोट

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 5, 2019 15:58 IST

Karnataka by election: इन उपचुनाव में कुल 165 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 156 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में ये उपचुनाव 21 अक्टूबर को होने थे लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पांच दिसंबर के लिए टाल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए गुरुवार (05 दिसंबर) सुबह से मतदान कराया जा रहा है। यह उपचुनाव राज्य में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा नीत बीजेपी सरकार की किस्मत तय करेगा।

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए गुरुवार (05 दिसंबर) सुबह से मतदान कराया जा रहा है। दोपहर 3:15 बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, होस्कोटे में 54.12 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि शिवाजीनगर में 32.72 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह मतदान करने वालों में के आर पुरम से भाजपा उम्मीदवार बैराठी बसवराज, महालक्ष्मी लेआउट से पार्टी उम्मीदवार गोपालैयाह, यशवंतपुरा से उम्मीदवार एस टी सोमाशेखर शामिल हैं। 

यह उपचुनाव राज्य में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा नीत बीजेपी सरकार की किस्मत तय करेगा। मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव परिणाम नौ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों को सुबह मतदान के लिए कतारों में खड़े देखा गया।  ये उपचुनाव 17 विधायकों को अयोग्य करार देने से पैदा हुई रिक्तियों को भरने के लिये हो रहे हैं। इन विधायकों में कांग्रेस और जद(एस) के बागी नेता शामिल थे। इन विधायकों की बगावत के चलते जुलाई में एचडी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जद(एस) सरकार गिर गई थी और भाजपा के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ। 

बीजेपी को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए 225 सदस्यीय विधानसभा (अध्यक्ष सहित) में 15 सीटों (जिन पर उपचुनाव हो रहे हैं) में कम से कम छह सीटें जीतने की जरूरत है। विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद विधानसभा में इस समय 208 सदस्य हैं जिनमें बीजेपी के पास 105 (एक निर्दलीय सहित), कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं। 

बसपा के भी एक विधायक हैं। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक और अध्यक्ष हैं। कुल 37.78 लाख मतदाता मतदान के लिये योग्य हैं जो कुल 4,185 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इसके अलावा 4,711 सेवा मतदाता भी हैं। मतदाताओं में 19,25,529 पुरुष, 18,52,027 महिलाएं और 414 अन्य हैं। इनमें 79,714 युवा मतदाता हैं। 

गुरुवार को जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 12 पर कांग्रेस और तीन पर जद (एस) का कब्जा है। अयोग्य करार दिए गए 13 विधायकों को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव लड़ने के लिए उच्चतम न्यायालय से इजाजत मिलने के बाद पिछले महीने वे भाजपा में शामिल हो गए थे। 

इन उपचुनाव में कुल 165 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 156 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में ये उपचुनाव 21 अक्टूबर को होने थे लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पांच दिसंबर के लिए टाल दिया। दरअसल, शीर्ष न्यायालय ने अयोग्य करार दिए विधायकों की याचिकाओं की सुनवाई करने का फैसला किया था। (समाचारा एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :उपचुनावकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह