लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव: सिरा और आर.आर. नगर सीट के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: November 3, 2020 09:28 IST

Open in App

बेंगलुरू, तीन नवम्बर कर्नाटक में बेंगलुरु शहरी जिला स्थित राजराजेश्वरी नगर और तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर कोरोना वायरस महामारी के बीच हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दोनों सीटों पर 3,26,114 महिलाओं सहित कुल 6,78,012 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

मतगणना 10 नवम्बर को की जाएगी।

सिरा के जद (एस) विधायक सत्यनारायण के निधन और आर. आर. नगर के कांग्रेस विधायक मुनीरत्ना के इस्तीफा देने के कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने एक बयान में कहा कि आर.आर. नगर में 678 और सिरा में 330 सहित कुल 1,008 मतदान केंद्र होंगे।

सूत्रों के अनुसार वैश्विक महामारी के मद्देनजर थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध हैं। मतदान केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आर.आर. नगर में वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के लिए वोट डालने की अलग से व्यवस्था की गई है।

उपचुनावों में कांग्रेस, भाजपा और जद (एस) सहित कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सिरा में 15 और आर.आर. नगर के 16 उम्मीदवार शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos