लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव : कांग्रेस ने बेलगाम लोकसभा सीट से सतीश जाराकिहोली को उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:13 IST

Open in App

बेंगलुरू, 26 मार्च कांग्रेस ने बेलगाम लोकसभा सीट पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अपने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जाराकिहोली को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

सतीश अभी यामकनमराडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बेलगाम लोकसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में सतीश जाराकिहोली को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने को मंजूरी दी है।

प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को बेलगाम के उम्मीदवार के रूप में सतीश जाराकिहोली के नाम की सिफारिश की थी।

सतीश ने सिद्धरमैया नीत कांग्रेस सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था और वह भाजपा नेता रमेश जाराकिहोली के भाई हैं। रमेश को कथित सेक्स स्कैंडल के कारण हाल ही में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण बेलगाम लोकसभा सीट रिक्त हुई है। उनका पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

सत्तारूढ़ भाजपा ने एक दिन पहले ही, दिवंगत अंगड़ी की पत्नी मंगला सुरेश अंगड़ी को बेलगाम से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जद (एस) ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

बेलगाम लोकसभा सीट के साथ ही मस्की और बसावकल्याण विधानसभा क्षेत्रों में भी 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा और मतों की गिनती दो मई को होगी।

कांग्रेस ने बसावकल्याण क्षेत्र के लिए दिवंगत विधायक बी नारायण राव की पत्नी मल्लम्मा को उम्मीदवार बनाने की पहले ही घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए बसनगौड़ा तुरविहाल को मस्की क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं भाजपा ने मस्की में प्रतापगौड़ा पाटिल को मैदान में उतार है। पाटिल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। पार्टी ने युवा नेता शरणु सालगर को बसावकल्याण सीट से मैदान में उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां